फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Central government is going to bow down in America's tariff war: Chadhuni

अमेरिका के टैरिफ युद्ध में झुकने जा रही केंद्र सरकार : चढूनी

Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Central government is going to bow down in America's tariff war: Chadhuni
सोनीपत। केंद्र सरकार टैरिफ युद्ध में किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। सरकार अमेरिका के टैरिफ युद्ध में झुकने जा रही है। कई फसलों के आयात को कम करने का समझौता कर रही है। इससे अमेरिका को सीधा फायदा होगा, लेकिन भारत में किसानों का नुकसान होगा। अगर यह समझौता हुआ तो भारत में खेती धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। यह बात किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सोमवार को छोटूराम धर्मशाला में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसान संगठनों ने इसे रोकने के लिए नए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने शुरू कर दी है। किसान नेता ने भाजपा सरकार के 11 साल के शासन पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार जो कहती है उसके विपरीत करती है। धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। इसी के सहारे वोट मांगे जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में किसी भी व्यक्ति को दूसरे धर्म और जाति के खिलाफ भड़काऊ बयान देने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सत्यवान सिंह नरवाल, अशोक लठवाल, जय सिंह दहिया, राजेश दहिया, साहब सिंह मलिक, बिजेंद्र मलिक, ओम सिंह आंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के दिए संकेत

चढूनी ने साफ कर दिया कि किसान संगठनों की सरकार के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। किसान विरोधी नीतियां जारी रहीं तो जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा हठधर्मिता छोड़ देते तो आज कांग्रेस की होती सरकार

चढूनी ने विपक्ष के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा अपनी हठधर्मिता छोड़ देते तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ईडी और कानूनी दबावों का डर दिखाकर हुड्डा को अपने हिसाब से चलाना शुरू कर दिया है। विपक्ष अब भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है। जनता के मुद्दे उठाने में असफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed