फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Celebrated the festival of lights with great fanfare

जिलेभर में धूमधाम से मनाया दिवाली का त्योहार, कहीं जलाए दीप तो कहीं फोड़े पटाखे

Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of lights with great fanfare
दिवाली पर्व पर घर की छत पर दीये जलाता परिवार। संवाद - फोटो : Sonipat
दीपों का पर्व दिवाली जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपों और लड़ियों से सजाया। अंधेरा होते ही पूरा जिला दीपों के प्रकाश से नहा उठा। शाम को लोगों ने पारंपरिक ढंग से शुभ मुहूर्त में श्रद्धा से भगवान कुबेर, गणेश व मां लक्ष्मी का पूजन कर घर में खुशहाली व धन-धान्य की कामना की। पूजा के बाद गली-मोहल्ले व रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। दिवाली पर्व पर लोग सुबह से ही खरीदारी व पूजा की तैयारी में व्यस्त रहे। छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर विधिविधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान सात लोग हुए घायल
दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखे फोड़ते समय 7 लोग घायल हुए। इनमें मॉडल टाउन निवासी रेनू, जैन बाग कॉलोनी निवासी नीतिन, शास्त्री कॉलोनी निवासी मुकेश, सोनीपत निवासी सुनील, प्रह्लाद यादव, अंकुश और मेजर परमवीर खत्री शामिल रहे। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed