फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CCTV cameras will be installed at the entry and exit gates of industrial areas

Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्रों के प्रवेश और निकास द्वार पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 07 Oct 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at the entry and exit gates of industrial areas
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने औद्योगिक इकाइयों की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने के लिए एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों के प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी, प्रदूषण न फैलाने के प्रचार के लिए सूचना के बोर्ड, औद्योगिक क्षेत्रों में टैंकरों के प्रवेश पर बैन लगाने व पुलिस विभाग के साथ समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन


यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए सोमवार को लघु सचिवालय में जिला के साथ लगती यमुना नदी की सफाई से संबंधित विभागों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यमुना नदी की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियानों से संबंधित विभागों के साथ चर्चा की गई। ड्रेनों में औद्योगिक इकाइयों की ओर से छोड़े जा रहे दूषित पानी को लेकर, जिला में कार्य कर रहे एसटीपी, पराली जलाना व अन्य संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम अंजलि क्षोत्रिय, डॉ. निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, नगराधीश डाॅ. अनमोल, क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल कश्यप, वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता जितेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed