फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CBSE's 'Pariksha Sangam' will remove every problem and confusion of students

सुविधा : अब विद्यार्थी को एक ही पोर्टल पर मिलेगी परीक्षा से लेकर परिणाम तक की सभी जानकारी

Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE's 'Pariksha Sangam' will remove every problem and confusion of students
सोनीपत। अब परीक्षा से लेकर परिणाम तक की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूल, क्षेत्रीय कार्यालयों व सीबीएसई मुख्यालय की तरफ से की जाने वाली विभिन्न परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई के अधिकारियों की माने तो विद्यार्थी के पंजीकरण से लेकर बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित करने तक की सभी प्रकार की प्रक्रिया को एक ही जगह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सीबीएसई ने अपनी सबसे बड़ी डिजिटल पहल शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि सीबीएसई की तरफ से 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। जिसमें परीक्षा संगम पोर्टल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उत्तर पुस्तिका या रिवेल्युएशन की फोटोकॉपी के सभी अनुरोध भी इस साइट के माध्यम से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
परिणाम से पहले पोर्टल शुरू करने की है योजना
अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करने से पहले सीबीएसई का पोर्टल शुरू करने की योजना है, ताकि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम भी इस पोर्टल के माध्यम से देख सकें। इसके अलावा स्कूल के परिणाम यहां से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परिणाम के संबंध में किसी भी अन्य सवाल के लिए विद्यार्थी स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा संगम पोर्टल पर परीक्षा सामग्री जैसे पाठ्यक्रम, सर्कुलर, सैंपल प्रश्नपत्र के विकल्प दिए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा से पूर्व की गतिविधियां जैसे पंजीकरण, इंटरनल के अंक, परीक्षा के बाद की गतिविधियां जैसे रिवेल्यूएशन के लिए आवेदन की विशेषता इस पोर्टल से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल में एकीकृत की जाएंगी सभी गतिविधियां
सीबीएसई की लगभग सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं, जो विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से हो रही हैं। कुछ लेन-देन केवल स्कूलों व क्षेत्रीय कार्यालय के बीच थे। स्कूल वहां से प्रतिक्रिया नहीं मिलने की शिकायत करते थे। अब सभी गतिविधियों को परीक्षा संगम पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा। इस प्रकार सभी के लिए एक %सिंगल विंडो% प्रारूप सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सीबीएसई ने कुछ समय पहले निरीक्षण शुल्क प्रतिपूर्ति प्रक्रिया को ऑनलाइन किया था। अब इसे भी परीक्षा संगम में एकीकृत किया जाएगा।

वर्जन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करता रहता है। इसी कड़ी में अबे बोर्ड ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है। जिससे अब एक ही पोर्टल पर परीक्षा के परिणाम तक की सभी गतिविधियां उपलब्ध होंगी। इसमें स्कूल, विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए अलग से कॉर्नर दिया गया है। विद्यार्थी परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से सीधे डिजिलॉकर तक पहुंच सकते हैं। -नितिन खंडेलवाल, जिला समन्वयक, सीबीएसई, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed