फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CBSE Result: Daughters took flight, again ahead of sons

सीबीएसई परिणाम : बेटियों ने भरी उड़ान, बेटों से फिर निकलीं आगे

Mon, 13 May 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result: Daughters took flight, again ahead of sons
सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम आने पर खुशी से झूमते विद्यार्थी। स्रोत :
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किया। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा का 90.29 फीसदी तो 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.53 फीसदी रहा। इस बार भी बेटियों ने ऊंची उड़ान भरते हुए बेटों को पीछे छोड़ दिया है। 10वीं कक्षा में ब्राइट स्कॉलर स्कूल की छात्रा मनस्विता जैन ने 99 फीसदी और 12वीं कक्षा में इसी स्कूल की छात्रा सौम्या व प्राची ने कला संकाय में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपरों की सूची में नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

विद्यार्थी सोमवार को सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। दोपहर में 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्सुकता नजर आई। सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 10150 विद्यार्थी बैठे था जिसमें 6003 लड़के और 4247 लड़कियां शामिल रहीं। इसमें 9493 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें 5520 लड़के और 3973 लड़कियां शामिल हैं। वहीं 12वीं कक्षा में 8345 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 4822 लड़के और 3523 लड़कियां शामिल रहीं। इनमें 7535 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें 4221 लड़के और 3314 लड़के शामिल रहे। 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन

मेरिट सूची नहीं की गई जारी : सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के भाव से बचाने के लिए मेरिट सूची जारी नहीं की गई है। यही कारण है कि इस बार प्रथम, द्वितीय व तृतीय की जानकारी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीबीएसई की तरफ से डिजी लॉकर की सुविधा दी गई है जिससे विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
परिणाम : लड़के लड़कियां कुल
पंजीकृत : 4855 3532 8387
अपीयर : 4822 3523 8345
पास : 4221 3314 7535
प्रतिशत : 87.54 94.7 90.29
--
यह रहा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
पंजीकृत : 6049 4161 10210
अपीयर : 6003 4147 10150
पास : 5520 3973 9493
प्रतिशत : 91.95 95.80 93.53
वर्जन

सीबीएसई की तरफ से 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है। समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने का विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जानने के बाद सुनहरे भविष्य के लिए समय पर दाखिला ले सकेंगे।-प्रेम कुमार ओझा, जिला कोऑर्डिनेटर एवं प्राचार्य गेटवे इंटरनेशनल, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed