फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CBSE: Marks improvement and compartment examinations started

सीबीएसई : अंक सुधार व कंपार्टमेंट की परीक्षाएं शुरू

Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Marks improvement and compartment examinations started
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अंक सुधार व कंपार्टमेंट की परीक्षा बुधवार से शुरू कर दी हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी व 10वीं कक्षा का आईटी विषय का पेपर हुआ। सीबीएसई ने इस परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। तीनों केंद्रों पर सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चली।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। जिसके बाद तय नीति के अनुसार विद्यार्थियों के लिए अंकों का निर्धारण किया गया। साथ ही सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि यदि कोई विद्यार्थी प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकता है। जिले से करीब 600 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अंक सुधार व गत वर्ष आई कंपार्टमेंट का पेपर देने के लिए पंजीकरण किया था। सीबीएसई ने इस विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए जिले के डीएवी स्कूल, हिंदू कोर्ट रोड व जानकीदास कपूर स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए थे। तीनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई।
विज्ञापन

वर्जन
अंक सुधार व कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी व 10वीं कक्षा का आईटी विषय का पेपर हुआ। जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके मित्तल, प्राचार्य, डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल, सेानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed