फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caught Nepal and Bangkok's arrival in three people.

नेपाल और बैंकॉक से आए तीन लोगों को घूमते हुए पकड़ा

Sun, 22 Mar 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Caught Nepal and Bangkok's arrival in three people.
सोनीपत। विदेश से जिले में आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और पुलिस की नजर है। विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग अपने संपर्क में रखता है। इस दौरान उन्हें 14 दिन तक घर में रहने के लिए संपर्क में रखा जाता है। स्वास्थ्य विभाग के संपर्क से दूर रहकर शनिवार को शहर में रहने वाले तीन लोगों को घूमते देखा गया। इसके बाद तीनों लोगों को विभाग की टीम ने पुलिस की सहायता से पकड़ा और राई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रखा गया। इनमें से एक व्यक्ति को 14 दिन पूरे होते ही रविवार को घर भेज दिया है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि विभाग की ओर से विदेश से आने वाले लोगों को संपर्क में रखा जा रहा है। नेपाल व बैंकॉक से आए तीन लोग सोनीपत शहर में घूमते मिले। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की सहायता से पकड़ लिया। इसके बाद तीनों लोगों को राई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रखा गया। इसमें से एक व्यक्ति को 14 दिन की निगरानी पूरी होने पर रविवार को छुट्टी दे दी गई। बाकी दो लोगों को एक सप्ताह तक राई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रखा जाएगा। साथ ही विदेश से आए अन्य लोगों को 14 दिन घर के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। लंबे समय तक निगरानी से बाहर रहने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एपिडैमिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed