फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash-mobile looted on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर नकदी-मोबाइल लूटा

Sun, 29 May 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cash-mobile looted on the strength of pistol
सोनीपत। गांव गढ़ी हकीकत में खेत से लौट रहे एक किसान को पिस्तौल दिखाकर चार बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्तौल का बट सिर में मारकर किसान के लहूलुहान कर दिया। बाद में बदमाश गांव भठगांव की तरफ भाग गए। किसान के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने किसान के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हकीकत निवासी किसान महताब सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात को खेत से घर लौट रहा था। जब वह सड़क पर पहुंचा तो उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक उसके पास पहुंचे। उसके पास आते ही एक युवक ने पीछे से उसकी कमीज को पकड़ लिया और गालियां देने लगे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर अड़ा दी। एक अन्य ने चाकू अड़ाकर उससे 12 सौ रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। उसने विरोध किया तो उनके तीसरे साथी ने जेब से पिस्तौल निकालकर उसके सिर में बट मार दिया। पहले वाले युवक ने सिर भी में बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चारों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर भठगांव की तरफ भाग गए। उसने मामले से अपने भाई को अवगत कराया। जिस पर उसके भाई मुकेश ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
किसान ने नकदी व मोबाइल छीनने और विरोध करने पर घायल करने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। - दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed