{"_id":"62703b364f389f3a4f071408","slug":"cash-mobile-and-bike-were-looted-by-showing-pistol-like-lighter-accused-arrested-sonipat-news-rtk6455355177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल नुमा लाइटर दिखाकर लूटी थी नकदी, मोबाइल व बाइक, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल नुमा लाइटर दिखाकर लूटी थी नकदी, मोबाइल व बाइक, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भिगान के पास खेत में दादा थान की पूजा करने गए युवक को पिस्तौल नुमा लाइटर दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लाइटर और लूटी गई बाइक व वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है।
मूलरूप से गांव भिगान व फिलहाल देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी के रहने वाले अतुल ने 18 अप्रैल को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह शाम को गांव भिगान में अपने भाई आशीष के साथ बाइक पर खेत में दादा थान की पूजा करने गया था। खेत के पास जाने के बाद उसका भाई आशीष पूजा करने लगा। इस दौरान वह बाइक के पास आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे थे। वह उसको हथियार दिखाकर बाइक, नकदी व मोबाइल लूट कर भाग गए थे।
मामले में जांच अधिकारी आजाद सिंह ने गांव राजपुर के रहने वाले राहुल उर्फ कटकट व अमित उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि इस लाइटर से डराकर व लूट की तीन अन्य वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।