{"_id":"65dccc1d8d1b2d87fb05f5c9","slug":"cash-and-laptop-stolen-from-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114465-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान से नकदी और लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान से नकदी और लैपटॉप चोरी
Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के मिशन चौक पर दुकान में चोरी के बाद पहुंचे थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व जिला व्यापार म
सोनीपत। मिशन चौक के पास स्थित एक दुकान से चोर नकदी और लैपटॉप चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर दुकान के अंदर से सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।
चोरी की सूचना के बाद जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला के नेतृत्व में दुकानदार एकत्रित हो गए। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिशन चौक पर रुद्रा कन्फेक्शनरी के नाम से किराना स्टोर है। संचालक सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर जांच की तो गल्ले से नकदी चोरी मिली। वहीं, दुकान में रखा लैपटॉप और अन्य सामान भी गायब था। चोर दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला के नेतृत्व में दुकानदार एकत्रित हो गए। दुकानदारों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर रोष जताया। दुकानदारों का कहना था एक महीने में मिशन चौक के पास 10 से ज्यादा दुकानों में चोरी हो चुकी है। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी देवेंद्र ने जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।