{"_id":"655335b94a20056fd208a7b3","slug":"case-of-crushing-young-man-with-tractor-in-sonipat-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का मामला: भाई का आरोप- पहले हुई कहासुनी, फिर दूसरी गली से आकर कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का मामला: भाई का आरोप- पहले हुई कहासुनी, फिर दूसरी गली से आकर कुचला
Tue, 14 Nov 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:24 PM IST
सार
गोहाना के देवीपुरा निवासी रोहित ने बताया कि उनका भाई सन्नी मंगलवार को खाना खाने के बाद दो दोस्तों संग घूमने के लिए बाईपास की तरफ गया था। वहां पर संदीप नाम के युवक ने उनके साथ कहासुनी कर दी। संदीप ने उन्हें मारने की धमकी दे डाली। उसके बाद उनका भाई व उनके दोस्त मौके से आ गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के देवीपुरा में दो दोस्तों संग घूमने निकले युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक को जानबूझकर कुचला गया है। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गोहाना के देवीपुरा निवासी रोहित ने बताया कि उनका भाई सन्नी (25) मंगलवार को खाना खाने के बाद दो दोस्तों संग घूमने के लिए बाईपास की तरफ गया था। वहां पर संदीप नाम के युवक ने उनके साथ कहासुनी कर दी। संदीप ने उन्हें मारने की धमकी दे डाली। उसके बाद उनका भाई व उनके दोस्त मौके से आ गए। रोहित का आरोप है कि संदीप दूसरी गली से ट्रैक्टर को लेकर आया और उनके भाई व उनके दोस्तों को टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
उनके दोस्त तो कूदकर बच गए, लेकिन सन्नी को टक्कर लग गई। जिस पर चालक ने उनके भाई को कुचल दिया। उसके बाद फिर से ट्रैक्टर को बैक कर लेकर आया और उनके भाई को दूसरी बार कुचलने के बाद मौके से भाग गया। जिस परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन