फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed on NHAI

एनएचएआई पर दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 31 Jan 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed on NHAI
जीटी रोड पर गांव बड़ी के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कार मालिक ने एनएचएआई को जिम्मेदार ठहराया है। व्यक्ति का आरोप है कि हाईवे पर बिखरी रोड़ी और रेत के कारण उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंबाला के बराड़ा निवासी गजिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को वह अपनी कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह बड़ी गांव के समीप मां काली मंदिर के निकट पहुंचा तो जीटी रोड पर निर्माण कार्य चलने की वजह से बिखरी पड़ी रोड़ी व रेत अचानक उड़ने से उसे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। जिस वजह से उसकी कार लोहे के बेरिकेट व सिमेंट के पिलर से टकरा गई। इस दुर्घटना के लिए गजिंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को जिम्मदार ठहराया है। उसका आरोप है कि वहां एनएचएआई द्वारा कोई डायवर्जन बोर्ड भी नहीं लगाया था। पुलिस ने गजिंद्र सिंह की शिकायत पर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed