फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   case filed for posting provocative posts on facebook

फेसबुक पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने पर एक अन्य मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
case filed for posting provocative posts on facebook
सोनीपत। शहर के देव नगर के रहने वाले व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य आदित्य रोहिल्ला ने गीता भवन क्षेत्र के रहने वाले समुदाय विशेष के व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। आदित्य रोहिल्ला ने पुलिस को बताया कि उनकी फेसबुक से जुड़े गीता भवन क्षेत्र के जमाल खान ने फेसबुक अकाउंट पर एक भडक़ाऊ पोस्ट शेयर कर रखी है। उसमें दूसरे समुदाय को लेकर साम्प्रदायिक भावना भडक़ाने का प्रयास किया गया है। आदित्य ने कहा कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और आघात लगा है। उन्होंने भडक़ाऊ संदेश पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने भादसं की धारा 153 (ए), 504, 505 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed