फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   car rider was shot dead on Kundli-Palwal-Manesar Expressway in Sonipat, body found near village Jathedi

Sonipat: कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर कार सवार की गोली मारकर हत्या, गांव जठेड़ी के पास मिला शव

Fri, 28 Jun 2024 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jun 2024 10:44 AM IST
सार

सोनीपत में कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर कार सवार की गोली मारकर हत्या कर दी है। गांव जठेड़ी के पास चालक का शव कार के अंदर मिला है। मृतक की पहचान दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी सुरेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरेश दिल्ली में पशु डेयरी चलाता था।

विज्ञापन
car rider was shot dead on Kundli-Palwal-Manesar Expressway in Sonipat, body found near village Jathedi
सुरेश की कार को देखते भाई और अन्य परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर गांव जठेड़ी कार सवार की सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। तडक़े करीब साढ़े तीन बजे राहगीर ने कार को डिवाइडर पर चढ़ा देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। अब परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी राकेश ने बताया कि उनके भाई सुरेश (42) पशु डेयरी चलाते थे। पत्नी से मनमुटाव के बाद वह अकेले रहते थे। रात को करीब नौ बजे वह घर से अपनी कार लेकर निकले थे। उसके बाद शुक्रवार सुबह उन्हें भाई की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। वह राई थाना पहुंचे तो पता लगा कि उनके भाई के सिर में दो गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन


पत्नी से चल रहा था मनमुटाव
परिजनों का कहना है कि सुरेश का पत्नी भारती से मनमुटाव चल रहा है। जिसके चलते दो साल से अलग रह रहे हैं। उनके पास दो बेटियां व एक बेटा है। पुलिस ने उनकी पत्नी से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस के अनुसार तडक़े करीब साढ़े तीन बजे रजत नाम के राहगीर ने केएमपी पर सुरेश की कार डिवाइडर पर चढ़ी देख मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। सुरेश के सिर में दो गोली लगने का पता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed