फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collided with a dumper standing on Rai flyover, the driver and the girl died

Accident in Sonipat: राई फ्लाईओवर पर खड़े डंपर में टकराई कार, चालक और युवती की मौत, दो गंभीर

Sun, 25 Dec 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 12:27 AM IST
सार

गंभीर रूप से घायल एक युवती को निजी अस्पताल तो दूसरी को पीजीआई रोहतक भेजा गया, रोहतक से परिजन दिल्ली ले गए। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल में रखवाया व डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Car collided with a dumper standing on Rai flyover, the driver and the girl died
गांव राई के पास हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। घायल मानसी मिश्रा का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई के सामने फ्लाईओवर पर खड़े डंपर में टकराने से टैक्सी (कार) चालक व उसमें सवार एक युवती की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य युवतियां घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवती को निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है और उसकी सहेली को पहले पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां से उसे परिजन दिल्ली ले गए। 

विज्ञापन


अंबाला के गांव कलेरा निवासी कर्मचंद सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सलमान उर्फ हैप्पी (28) कैब चालक था। वह शनिवार सुबह अंबाला से कैब लेकर दिल्ली के लिए निकला था। कैब में सवार महाराष्ट्र के पूना की रहने वाली मानसी मिश्रा अपनी सहेली आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के सिकंदराबाद की अस्मिता व झारखंड की निरंजन बोस (31) के साथ मनाली से दिल्ली लौट रही थीं।
विज्ञापन


तीनों ने मनाली से कैब बुक कराई थी। जब वह सुबह राई के पास पहुंचे तो एजुकेशन सिटी के सामने फ्लाईओवर पर बिना किसी संकेतक व डिपर के डंपर खड़ा हुआ था। वहां पर कैब डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक व तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में उपचार के दौरान चालक सलमान व निरंजन बोस की मौत हो गई। जबकि घायल मानसी मिश्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्मिता को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां से परिजन उसे दिल्ली ले गए। राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मृतक युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

मनाली से लेकर आए कैब, अंबाला में बदली 
घायल से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवतियां पांच दिन पहले मनाली घूमने के लिए गई थीं। मनाली से तीनों ने जब कैब बुक की थी, उस दौरान चालक मोहम्मद अली था। कंपनी की तरफ से अंबाला में चालक सलमान उर्फ हैप्पी ने शनिवार तडक़े गाड़ी बदली थी। जिसके बाद वह गाड़ी चलाने लगा। हादसे में सलमान की मौत हो गई।


राई फ्लाईओवर पर खडे डंपर में टकराने से टैक्सी चालक व उसमें सवार युवती की मौत हो गई। दो युवतियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने टैक्सी चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed