फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Captured 150 Nandis from the city and left them in Nandishala and Gaushala.

Sonipat News: शहर से 150 नंदी पकड़कर नंदीशाला और गोशाला में छोड़े

Sun, 18 Feb 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Captured 150 Nandis from the city and left them in Nandishala and Gaushala.
फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा शहर में पकड़े जा रहे लावारिस पशु। संवाद
खरखौदा। शहर में लगातार परेशानी का सबब बने बेसहारा गोवंशों से लोगों राहत दिलाने का काम नगर पालिका की तरफ से किया गया है। नपा प्रशासन ने शहर से 150 नंदी पकड़कर रोहतक मार्ग पर स्थित नंदीशाला और सिसाना स्थित गोशाला में छोड़ा। जल्द ही 50 और नंदी पकड़कर नंदीशाला में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

खरखौदा में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या शहरवासियों के लिए दिक्कत पैदा करती आ रही है। खेतों में भी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसानों को भी परेशानी हो रही है। उन्हें रात को खेतों की पहरेदारी तक करनी पड़ रही है। सड़क पर घूम रहे गोवंशों की वजह से वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राहगीर भी घायल हो जाते हैं। ऐसे में नगर पालिका की तरफ से रविवार को अभियान चलाकर शहर से 150 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया। इन्हें नंदीशाला और सिसाना स्थित गोशाला में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सिसाना स्थित धर्मार्थ गोशाला में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात कही थी कि अब सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में रखना होगा। इस आने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। ऐसे में नपा की ओर से पकड़े गए पशुओं का अब गोशाला में भी छोड़ा जा रहा है। जल्द ही शहर से और पशु पकड़ने की बात नपा द्वारा कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा शहर में पकड़े जा रहे लावारिस पशु। संवाद

फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा शहर में पकड़े जा रहे लावारिस पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed