{"_id":"62fbfacbbd1d2a4eee6da446","slug":"cannot-repay-the-debt-of-martyrs-sacrifice-sandeep-singh-sonipat-news-rtk6552642199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के बलिदान का नहीं चुका सकते कर्ज : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के बलिदान का नहीं चुका सकते कर्ज : संदीप सिंह
विज्ञापन
शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क के निकट मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते हुए शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदान का कर्ज तो नहीं चुका सकते किंतु उनके परिजनों की देखभाल कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जता सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में खेल मंत्री संदीप सिंह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड की कमान परेड कमांडर के रूप में डीएसपी विपिन कादयान संभाल रहे थे। उनके पीछे पुलिस के जवानों, होमगार्ड की पुरुष टुकड़ी, महिला पुलिस, राजकीय कालेज व राजकीय कन्या कालेज की एनसीसी की टुकड़ियां चल रही थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व गीता विद्या मंदिर की छात्राओं ने भी कदम से कदम मिलाए। लोक कलाकार महावीर गुड्डू ने राजा नाहर सिंह की वीरगाथा सुनाई। समारोह के दौरान डीसी ने खेल मंत्री संदीप सिंह को सरोपा भेंट किया।
स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं व परिजनों को किया सम्मानित
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीरांगनाओं को खेल मंत्री ने चादर व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें खानुपर खुर्द से रूक्मिणी देवी, बरोदा की भगवानी देवी, गोहाना की खलिया देवी व खजानी देवी तथा रामदिया सैनी, बरोदा के धर्म सिंह, गोहाना के धन सिंह व मान सिंह, नूरणखेड़ा के धूप सिंह और जवाहरा के बलबीर सिंह शामिल रहे। शहीदों के परिजनाओं व वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। शहीदों में चंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, धर्म सिंह, हरिचंद, अतर सिंह, दिवान सिंह, एसएस नरवाल, महाबीर सिंह, प्रेम सिंह, भगवान सिंह, ईश्वर सिंह, रमेश कुमार, दिलबाग सिंह, सुखबीर सिंह, महावीर सिंह, सतबीर सिंह, अरविंद मलिक, सतनारायण, जगदीशचंद्र, रघबीर सिंह, शीशराम, जयकरण, कंवल सिंह व जिले सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को किया सम्मानित, परेड में पुलिस की टुकड़ी प्रथम रही
खेलमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं व प्रदर्शन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुधीर लाठ सहित नवीन मलिक, पूजा गहलोत, रवि दहिया, सोनम मलिक व विनोद को सम्मानित किया गया। वहीं समारोह के दौरान परेड में शामिल पुलिस के जवानों की टुकड़ी अव्वल रही। गीता विद्या मंदिर स्कूल की लड़कियों की एनसीसी की टुकड़ी ने द्वितीय व राजकीय कालेज की एनसीसी की टुकड़ी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।