फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called to save others' lives by donating organs

Sonipat News: अंगदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का आह्वान किया

Thu, 14 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Called to save others' lives by donating organs
फोटो 20- सोनीपत के गांव रायपुर में कार्यक्रम के दौरान अंगदान दाताओं के साथ मौजूद समाज कल्याण शि
सोनीपत। समाज कल्याण शिक्षा समिति की ओर से विश्व अंगदान दिवस पर गांव रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व वर्मा लैब के संयुक्त तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को अंगदान का महत्व समझाते हुए जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसआई जगत सिंह ने कहा कि मरणोपरांत नेत्र दान अवश्य करना चाहिए ताकि हमारी आंखों की बदौलत कोई इस खूबसरत दुनिया को देख सके। एक व्यक्ति की दान की गई आंखें 2 दृष्टिहीनाें की जिंदगी में उजाला ला सकती हैं।
विज्ञापन

प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि संस्था वर्ष 2008 से लोगाें को अंगदान का महत्व समझा रही है। अंगदान ऐसा कार्य है जिससे हम दूसरे की जिंदगी बचाकर उनके जीवन को नया अर्थ दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की ओर से अब तक मरणोपरांत 28 लोगाें का विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में शरीर दान करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अंगदान के माध्यम से हम किडनी, लिवर, हृदय, फेफड़े, आंखों और त्वचा का दान कर सकते हैं।
अधिवक्ता देवेंद्र गौतम, संदीप मलिक, राहुल गुलिया ने कहा कि लोग अंगदान के महत्व को समझकर आगे आएं। इससे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम गौतम, उनके पूरे परिवार सहित ट्रस्ट के कई सदस्यों ने 20 जुलाई को शरीर दान का संकल्प लिया था। इन लोगों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुभाष चंद्र, पूर्व जिला होमगार्ड कमांडेंट हरिराम सरोहा, सुनीता देवी, सोमप्रकाश, शासन शर्मा, रोहित, सोनू सिंघल, प्रेमवती, रेनू देवी, सुनीता, खुशी, अजय अरोड़ा, ममता सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed