{"_id":"69a9e8c2f24c3f315907dd72","slug":"called-a-mechanic-to-start-the-car-hit-him-and-broke-his-leg-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150442-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गाड़ी स्टार्ट करने के लिए मिस्त्री को बुलाया, उसी को टक्कर मारकर तोड़े पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गाड़ी स्टार्ट करने के लिए मिस्त्री को बुलाया, उसी को टक्कर मारकर तोड़े पैर
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली में मिस्त्री को टक्कर मारकर गाड़ी चालक ने घायल कर दिया। गाड़ी चालक ने ही गाड़ी बंद पड़ जाने पर उसे स्टार्ट करने के लिए मिस्त्री को बुलाया था। चालक ने उन्हीं को गाड़ी के स्टार्ट होने पर टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की ली है।
पिपली के जोगिंद्र का कहना है कि उन्होंने अपने गांव में ही गैराज की दुकान की है। उसके पास राजस्थान के अलवर जिले के गांव बहरोर निवासी रोहित ने आकर कहा कि मंदिर के पास उनकी गाड़ी बंद पड़ गई है। वह स्टार्ट नहीं हो रही है। उसने गाड़ी देखने के लिए कहा।
जोगिंद्र ने बताया उनसे गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की चालक बोला एक बार उसे देख लेने दे। इस दौरान वह गाड़ी से काफी दूर जाकर खड़े हो गए। इस बीच गाड़ी स्टार्ट हो गई और चालक ने उसे तेजी से चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इससे उनका पैर टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। चालक एक बार उतर कर उनके पास आया और फिर भाग गया।