फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CA kidnaped on highway and looted car

हाईवे पर अंसल सिटी के पास सीए का पिस्तौल दिखा अपहरण कर कार लूटी

Wed, 29 Jan 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
CA kidnaped on highway and looted car
राई। कुंडली के पास अंसल सनसाइन काउंटी में रहने वाले सीए का मंगलवार की रात दिल्ली से लौटते समय पांच बदमाशों ने अंसल सिटी के पास से कार समेत उनका अपहरण कर लिया। पिस्तौल के बल पर अपहरण के बाद बदमाशों ने उनका एटीएम कार्ड भी ले लिया और सिंघु बार्डर स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाकर नकदी निकालने का प्रयास किया। इस पर सीए उनके चंगुल से निकलकर पेट्रोल पंप के कार्यालय की तरफ भाग गए। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सनसाइन काउंटी निवासी मृत्युंजय महादेव ने पुलिस को बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। दिल्ली के रोहिणी में उनका कार्यालय है। मंगलवार रात दस बजे वह सेलेरियो कार से अपने कार्यालय से घर आ रहे थे। गांव प्रीतमपुरा के पास मोड़ पर पीछे से तेज गति से एक क्रेटा गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी। इसमें सवार पांच युवक बाहर निकले और उसे पिस्तौल दिखाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया। कुछ देर में बातचीत के दौरान बदमाशों ने कहा कि गलत आदमी को उठा लिया है। इसके बाद बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान कर 25 हजार रुपये मांगे। रुपये न होने की बात कही तो एटीएम कार्ड मांगा। एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा। वहीं, गलत पासवर्ड होने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश रुपये निकालने के लिए सिंघु बॉर्डर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एटीएम बूथ पर ले गए, जहां से वह उनसे छुड़ाकर भाग लिया और पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गया। इसके बाद बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना कुंडली पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। पुलिस घटनास्थल व पेट्रोल पंप के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द बदमाशों को काबू किया जाएगा। - रविंद्र कुमार, एसएचओ, थाना कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed