फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By-election...people of three colonies yearning for fresh water, Sudama Nagar residents struggling with sewer problems

Sonipat News: उप चुनाव...मीठे पानी को तरस रहे तीन कॉलोनियों के लोग, सीवर समस्या से जूझ रहे सुदामा नगर वासी

Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
By-election...people of three colonies yearning for fresh water, Sudama Nagar residents struggling with sewer problems
फोटो 19: सोनीपत के सुदामा नगर में सीवर ओवरफ्लो होने से घरों के आगे गली में भरा दूषित पानी। संवा
सोनीपत। वार्ड नंबर 1 की तीन कॉलोनियों में रहने वाले सैकड़ों परिवार मीठे पानी के लिए तरस रहे हैं। शहर के पूर्वी क्षेत्र में यमुना के पानी की आपूर्ति हो रही है, तीन कॉलोनियों में यमुना का पानी आज तक नहीं पहुंच पाया है। ट्यूबवेल से खारे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। वहीं, वार्ड नंबर 2 के सुदामा नगर निवासी लंबे समय से सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में तीन माह पहले बिछाई गई सीवर लाइन के बावजूद निकासी ठप है। दोनों वार्डों के मतदाता ऐसा मेयर चाहते हैं जो समस्याओं का जल्द निराकरण कर लोगों को राहत मिल सके। नगर निगम की ओर से शहर में यमुना के पानी की बेहतर आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन वार्ड नंबर 1 के खारीकुआं, धोबीबाड़ा और सैनीपुरा में आज तक यमुना के पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। तीनों कॉलोनियों में रह रहे सैकड़ों परिवार आज भी खारा पानी पीने को मजबूर हैं। पेजयल समस्या के समाधान के लिए 32 लाख का एस्टीमेट बनाया गया, लेकिन एस्टीमेट पर मंजूरी मिलने का इंतजार है। लोग दूसरी कॉलोनियों से बर्तनों में मीठा पानी भरकर ला रहे हैं। वह कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। वहीं, वार्ड नंबर-2 के सुदामा नगर में लोग सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। यहां गलियाें का लेवल नीचा होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके समाधान को लेकर तीन माह में सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन निकासी न होने से सीवर का पानी गलियाें में भर रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी में मीठे पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पार्षद से लेकर अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं, सुनवाई न होने से उन्हें मजबूरन खारा पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- मनजीत, सैनीपुरा

लोगों को दूसरी कॉलोनियों में जाकर मीठे पानी लाना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि कॉलोनी में यमुना के पानी की आपूर्ति शुरू की जाए।
- तरुण पाराशर, धोबीबाड़ा

कॉलोनी में लंबे समय से सीवर समस्या है। तीन माह पहले नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाई थी, लेकिन यह लाइन कामयाब नहीं हो रही है। आगे निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिपाल, सुदामा नगर

कॉलोनी में हमेशा सीवर ओवरफ्लो रहते हैं। बारिश के दौरान पानी घरों में घुस जाता है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद निकासी के लिए कोई समाधान नहीं हो पाया है।

- कमलेश, सुदामा नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed