फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By connecting with the power of the soul, one gains strength and knowledge of truth

Sonipat News: आत्मा की शक्ति से जुड़कर होता है सामर्थ्य और सत्य का ज्ञान

Mon, 26 Aug 2024 01:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
By connecting with the power of the soul, one gains strength and knowledge of truth
फोटो 16- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में धर्म सभा के दौरान राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुन
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि आत्मा की शक्ति की पहचान व उसकी पूर्णता की अवस्था को समझना मानव जीवन की गहराई को जानने का एक महत्वपूर्ण पहलू है। आध्यात्मिक परंपराएं आत्मा को असीम शक्ति का स्रोत मानती हैं।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र महाराज सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास के तहत धर्म सभा के दौरान प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस शक्ति से जुड़ने का अर्थ है कि मनुष्य अपने आंतरिक सामर्थ्य, उद्देश्य व सत्य को समझता है। मनुष्य में आत्मनिर्भरता, संतुलन व शांति का अनुभव होता है, जो जीवन को समृद्ध व अर्थपूर्ण बनाता है। धर्म सभा से पहले सेक्टर-15 में सम्मान यात्रा निकाली गई। सभा में पुनीत मुनि महाराज, महासाध्वी डॉ. सृजना महाराज, डॉ. अनुज्ञा महाराज, सांपला धाम से बाबा कालिदास महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन, संस्था के प्रधान महावीर जैन व महामंत्री भूषण जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed