{"_id":"66ae6061d4a4a2550b026ea4","slug":"busted-for-selling-fake-castrol-oil-sonipat-news-c-197-1-snp1001-122420-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नकली कैस्ट्रोल ऑयल बेचने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नकली कैस्ट्रोल ऑयल बेचने का भंडाफोड़
Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू मयूर विहार में नकली कैस्ट्रोल ऑयल बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के सहायक मैनेजर व पुलिस ने छापा मारा तो सप्लायर पकड़ा गया। वह मकान के अंदर ही नकली ऑयल तैयार कर रहा था। सप्लायर पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नई दिल्ली के इमरान अहमद ने पुलिस को बताया कि वह कैस्ट्रोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सहायक मैनेजर है। उन्हें नकली प्रोडक्ट बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए अधिकृत कर रखा है। उन्हें पता लगा था कि सोनीपत में नकली कैस्ट्रोल ऑयल बेचा जा रहा है। जिस पर उन्हें शक था वह रिक्शा में 120 लीटर की छह पेट्टी नकली कैस्ट्रोल एक्टिव के नाम से सप्लाई करने जा रहा था। उसे गोहाना रोड बाईपास पर पकड़ा गया। उसे लेकर न्यू मयूर विहार ले जाया गया। वहां नकदी ऑयल तैयार किया जा रहा है। वहां से टीम ने ऑयल, ढक्कन, स्टीकर, डिब्बे बरामद किए। दो ड्रम से 220 लीटर कच्चा तेल मिला। कैस्ट्रोल एक्टिव की 43 पेट्टी मिली। जिनमें 20 डिब्बे एक-एक लीटर के मिले। इसके अलावा 608 खाली डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन