फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Burning crop residue found in village Mahalana, team extinguished the fire

Sonipat News: गांव महलाना में जलता मिला फसल अवशेष, टीम ने बुझाई आग

Mon, 21 Oct 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Burning crop residue found in village Mahalana, team extinguished the fire
सोनीपत के गांव महलाना में खेत में फसल अवशेषों में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते कृषि विभाग क
सोनीपत। फसल अवशेष में आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बावजूद आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कृषि विभाग की टीम को रविवार को गांव महलाना में फसल अवशेष जलते मिले हैं। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि में धान की फसल उगाई गई है, जिसमें से अधिकतर क्षेत्रों में धान कटाई का कार्य किया जा रहा है। फसल अवशेषों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सेटेलाइट से लगातार कृषि क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। वहीं विभाग ने टीमों का गठन भी किया है। यह टीम सेटेलाइट से प्राप्त लोकेशन पर जाकर भौतिक सत्यापन कर रही हैं। जिले में अब तक सेटेलाइट से फसल अवशेषों में आग की 40 लोकेशन मिली हैं। भौतिक सत्यापन के बाद 31 गलत मिली हैं, जबकि नौ स्थानों पर आग लगी मिली है। इनमें एक स्थान पर गैर कृषि भूमि पाई गई है, जबकि आठ स्थानों पर आग लगाने के मामले की पुष्टि होने पर संबंधित किसानों पर जुर्माना किया गया है। विभाग की तरफ से अब तक आठ किसानों पर करीब 20 हजार रुपये जुर्माना व छह किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

खराब होती जा रही हवा, 249 पहुंचा एक्यूआई
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में एक्यूआई 249 दर्ज किया गया। पीएम-10 व पीएम-2.5 का स्तर रविवार को 500 तक पहुंच गया। इससे सांसों पर संकट बढ़ने लगा है। हवा की गुणवत्ता में आई कमी से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है। यही स्थिति रही तो दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी से समस्या कई गुणा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
किसानों को पराली प्रबंधन के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। गठित की गई मोबाइल टीमें खेतों पर नजर बनाए हुए है। रविवार को महलाना में फसल अवशेषों में आग मिली है। जिस पर टीम ने काबू पाया है।-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed