Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bumper arrival of paddy disrupts operations at the new grain market; traffic jams extend from the market to the main roads.

Sonipat News: धान की बंपर आवक से नई अनाज मंडी में बिगड़ी व्यवस्था, मंडी से मुख्य सड़कों तक लगा जाम

Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bumper arrival of paddy disrupts operations at the new grain market; traffic jams extend from the market to the main roads.
फोटो - नई अनाज मंडी परिसर में लगी हुई ट्रैक्टरों की कतार। संवाद
गोहाना। नई अनाज मंडी में धान की बंपर आवक ने व्यवस्थाओं की परीक्षा ले ली है। रविवार को दिवाली के चलते मंडी में खरीद बंद रहने की सूचना के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच गए। एक ही दिन में करीब 65 हजार क्विंटल धान की आवक होने से मंडी परिसर में फसल और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते मंडी परिसर से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

उपमंडल में इन दिनों धान की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। अधिकांश किसान मशीनों से फसल की कटाई करवा रहे हैं और कटाई होते ही धान को सीधे मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों का मंडी पहुंचने का सिलसिला तड़के करीब चार बजे से ही शुरू हो जाता है। इसके चलते मंडी में रोजाना बड़ी मात्रा में धान पहुंच रहा है। दूसरी ओर, जितनी तेजी से फसल मंडी में आ रही है, उतनी गति से उसका उठान नहीं हो पा रहा है। नतीजतन मंडी परिसर में धान के ढेर बढ़ते जा रहे हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

एक दिन मंडी बंद रखने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
धान के उठान के लिए शुक्रवार को भी नई अनाज मंडी बंद रखी गई थी, ताकि मंडी में पहले से पहुंची फसल का उठान किया जा सके। इसके बावजूद शनिवार को एक साथ बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से मंडी में फिर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। 65 हजार क्विंटल धान की आवक ने मंडी परिसर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया। मंडी में जगह की कमी के कारण किसानों को फसल रखने और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकालने में परेशानी हुई। वहीं, मंडी के आसपास की मुख्य सड़कों पर भी वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मंडी में पहुंचा करीब 11 लाख क्विंटल धान
धान के सीजन में नई अनाज मंडी में अब तक करीब 11 लाख क्विंटल फसल की आवक हो चुकी है। लगातार बढ़ती आवक के बीच उठान की गति तेज करना मंडी प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यदि आवक और उठान के बीच संतुलन नहीं बना तो आने वाले दिनों में मंडी परिसर के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर भी यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

दिवाली पर रविवार को बंद रहेगी धान की खरीद
दि फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, गोहाना के प्रधान संदीप मलिक ने बताया कि नई अनाज मंडी में धान की आवक लगातार अधिक हो रही है। आवक के मुकाबले उठान प्रभावित होने के कारण मंडी में फसल का दबाव बढ़ रहा है। रविवार को दिवाली का त्योहार होने के चलते मंडी में धान की खरीद बंद रखी जाएगी। इस संबंध में किसानों को भी पहले से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed