फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bulldozer run on illegal colony being built on five acres

Sonipat News: पांच एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Wed, 26 Mar 2025 06:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Mar 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal colony being built on five acres
फोटो 24 : सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा के पास अवैध काॅलोनी में किए गए निर्माण को ढहाता बुलडोजर
सोनीपत। गांव अकबरपुर बारोटा के पास मंगलवार को सबौली रोड पर पांच एकड़ भूमि में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान नगर योजनाकार विभाग की तरफ से इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई गई रोड, चहारदीवारी, सात डीपीसी गिराई गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें। अवैध काॅलोनी में सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। प्लॉट लेने से पहले यह जरूर जांच ले कि कॉलोनी निर्माण करने के लिए सरकार से अनुमति ली है या नहीं। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अवैध काॅलोनी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। जिलाभर में नजर रखी जा रही है अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध काॅलोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed