फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BTech final semester results declared nine days after exam

Sonipat News: परीक्षा के नौ दिन बाद ही बीटेक अंतिम सेमेस्टर का आया परिणाम

Tue, 02 Jun 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
BTech final semester results declared nine days after exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल ने बीटेक अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम मात्र 9 दिन में ही घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से 23 मई को ली गई अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम 1 जून को जारी कर दिया गया।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने परीक्षा शाखा, शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समयबद्ध परीक्षा परिणाम किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान की कार्य कुशलता का महत्वपूर्ण मानदंड होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर लगातार निकल रहे हैं। ऐसे में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम समय पर घोषित होना उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि समय पर परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करने, उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं में भाग लेने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कुलपति ने कहा कि बीटेक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में 823 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 764 सफल हुए हैं। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 92.83 रहा। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग शाखा के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया जाना शेष है। उसे भी शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed