{"_id":"5f19dcd08ebc3e636d3acbf4","slug":"bsc-student-looted-centro-car-by-showing-pistol-five-miscreants-executed-the-incident-sonipat-news-rtk565427788","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर बीएससी के छात्र से सेंट्रो कार लूटी, पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर बीएससी के छात्र से सेंट्रो कार लूटी, पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
गोहाना। गांव बुटाना के पास स्थित जनता विद्या भवन शिक्षण संस्थान के निकट पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक छात्र से सेंट्रो कार लूट ली। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव घड़वाल निवासी हरदीप महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में बीएससी का छात्र है। बुधवार देर शाम को वह सेंट्रो कार में सवार होकर गोहाना शहर से अपने गांव जा रहा था। हरदीप जब गांव बुटाना के क्षेत्र में जनता विद्या भवन शिक्षण संस्थान के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति में एक आल्टो कार आई। कार में चार-पांच युवक सवार थे। उन्होंने ओवरटेक करते ही अपनी आल्टो कार को सेंट्रो के आगे अड़ा दिया। हरदीप ने कार रोकी तो आल्टो से चार युवक उतर कर आए और हरदीप पर पिस्तौल तान दी। हरदीप को कार से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद बदमाश हरदीप की सेंट्रो कार को लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बरोदा थाना के की बुटाना चौकी के प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हरदीप की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
---
युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बदन सिंह, थाना प्रभारी बरोदा।