फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother of main accused arrested in murder of history sheeter

Sonipat News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brother of main accused arrested in murder of history sheeter
राई। गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के सामने चाय की दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर निखिल की 13 गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन के भाई अनिल उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गांव बख्तावरपुर निवासी अनिल को पूरे मामले का पता था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के लिए गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह के भतीजे निखिल (26) की 10 अप्रैल को मुरथल अनाज मंडी के गेट पर चाय की दुकान के पास हत्या कर दी गई थी। उसे 13 गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी साहिल को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान उसने बताया कि बाइक को विपिन के भाई अनिल ने दिया था। साथ ही उसे हत्या की पूरी जानकारी थी। अब पुलिस ने अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को जल्द पकड़ेंगे
पुलिस का कहना है कि मामले में मुख्य आरोपी विपिन व अन्य भी पुलिस की रडार पर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विपिन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed