{"_id":"69a421a5f2559bcc620f8279","slug":"brother-in-law-who-went-to-pick-up-his-wife-was-attacked-with-a-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150306-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पत्नी को लेने गए जीजा पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पत्नी को लेने गए जीजा पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में घटना की जानकारी देते घायल शाहरुख। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ससुराल से पत्नी को लेने मॉडल टाउन गए युवक पर साले ने चाकू से हमला कर दिया। साथ ही उसकी मां और भाभी के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर जिला नागरिक अस्पताल गए। युवक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है।
खरखौदा निवासी शाहरुख ने बताया कि उनकी पत्नी 18 फरवरी को अपने मायके मॉडल टाउन, सोनीपत गई थी। पत्नी के फोन करने पर वह उसे लेने के लिए शनिवार को ससुराल गया था। उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने रात को उनके साथ काफी बहस की।
रविवार सुबह वह पत्नी के दादा को साथ लेकर खरखौदा स्थित अपने घर चला गया। वहां से वह अपने पिता सलीम, मां कनीज, भाभी छम्मो को साथ लेकर वापस ससुराल गया तो साले ने उसके हाथ और पेट पर चाकू से वार किए। साथ ही सुसरालियाें ने उनकी मां कनीज व भाभी छम्मो के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
ससुरालियों ने उनकी भाभी के कानों से कुंडल भी झपट लिया। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।