फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother-in-law and sister-in-law passed the CET exam.

Sonipat News: देवर-भाभियों ने पास की सीईटी की परीक्षा

Sat, 06 Dec 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law passed the CET exam.
फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।
सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) सोनीपत के गोहाना बाइपास स्थित शास्त्री कॉलोनी के एक ही परिवार के चार लोगों ने उत्तीर्ण की है। चारों अभ्यर्थियों के परीक्षा पास करने से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

परीक्षा पास करने वाले चारों अभ्यर्थी रिश्ते में देवर-भाभी हैं तो दोनों महिलाएं सगी देवरानी-जेठानी हैं। परिवार के मुखिया इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह (हरियाणा पुलिस से 28 नवंबर को सेवानिवृत्त) ने बताया कि उनका व उनके छोटे भाई का परिवार संयुक्त परिवार की परंपरा को कायम रखते हुए एक ही जगह शास्त्री कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

परिवार के चारों बच्चों के सीईटी परीक्षा पास करने से खुशी का माहौल है। उनके परिवार में बड़े बेटे आदित्य ने सीईटी की परीक्षा में 52 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, जबकि छोटे बेटे विनीत ने 62.43 फीसदी अंक हासिल किए। परिवार की बड़ी बहू पूनम पत्नी नवीन ने 60 फीसदी तो छोटी बहू अंजली पत्नी सवीन ने 53.54 फीसदी अंक लेकर सीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि सीईटी की परीक्षा को लेकर उन्होंने एक साथ मिलकर तैयारी की थी। वह सभी एक साल से सीईटी की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा में पास होने से उन्हें खुशी है।
दो दिन में 53,467 अभ्यर्थी हुए थे परीक्षा में शामिल, 4,877 अनुपस्थित : आयोग की ओर से सोनीपत में 26 व 27 जुलाई को 58 केंद्रों पर सीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों दिन चार सत्रों में कुल 58,884 अभ्यर्थियों में से 53,467 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिले में दोनों दिन 4,877 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया था।
पहले दिन 26 जुलाई को सुबह के सत्र में 14,586 में से 13,321 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1265 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में 14,586 में से 13,314 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1272 अनुपस्थित रहे।

वहीं 27 जुलाई को दूसरे दिन सुबह के सत्र में 14,586 अभ्यर्थियों में से 13,401 ने परीक्षा दी जबकि 1185 अनुपस्थित रहे। इसी दिन शाम के सत्र में 14,586 अभ्यर्थियों में से 13,431 परीक्षा दी जबकि 1155 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।

फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।

फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।

फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।

फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।

फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।

फोटाे 26- आदित्य, शास्त्री कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed