{"_id":"685c535b4aba1f01ad00f266","slug":"brother-beat-up-over-land-dispute-nephew-broke-his-finger-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138529-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन के विवाद में भाई ने पीटा, भतीजे ने अंगुली तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन के विवाद में भाई ने पीटा, भतीजे ने अंगुली तोड़ी
Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर गांव में जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान युवक ने अपने भाई के सिर पर वार किया तो भतीजे ने हाथ की अंगुली तोड़ दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव खेड़ी गुज्जर निवासी निरंजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी चार भाइयों की पुश्तैनी जमीन खेवट में है। उनका भाई बिना अनुमति सभी भाइयों की हिस्सेदारी वाली जमीन से मिट्टी बेच चुका है। 18 जून को वह खेत में गए तो देखा कि उनका भाई और भतीजा खेत से मिट्टी निकाल रहे थे।
उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। भाई ने उनके सिर पर वार किया, जबकि भतीजे ने हाथ की उंगली मरोड़कर तोड़ दी। निरंजन को परिजन इलाज के लिए खानपुर मेडिकल काॅलेज ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।