{"_id":"69c29a726df1a563aa05ab85","slug":"brother-and-sister-in-law-accused-of-entering-the-house-and-attacking-with-bricks-and-stones-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151395-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाई-भाभी पर लगाया घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाई-भाभी पर लगाया घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमले का आरोप
Tue, 24 Mar 2026 07:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव लल्हेड़ी कलां निवासी विरेंद्र ने अपने ही परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी।
विरेंद्र ने बताया कि 10 मार्च को वह दूध लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके बड़े भाई नरेंद्र और भाभी नीरज ने उन्हें रोककर धमकाया। इसके बाद वह घर की ओर चले गए लेकिन दोनों उनका पीछा करते हुए घर में घुस गए और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि बीचबचाव करने आई उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां पर भी हमला कर दिया। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नरेंद्र व नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।