{"_id":"67a674463c8ec35cc00a1c49","slug":"bribery-case-challan-filed-in-court-against-former-vice-chairman-and-personal-assistant-of-womens-commission-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131991-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामला : महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष व निजी सहायक के खिलाफ कोर्ट में चालान दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामला : महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष व निजी सहायक के खिलाफ कोर्ट में चालान दाखिल
Sat, 08 Feb 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल व उनके निजी सहायक के खिलाफ दर्ज मामले का चालान एसीबी ने कोर्ट में दाखिल कर दिया है। अब अदालत में मामले की सुनवाई होगी।
जींद के जुलाना निवासी जेबीटी शिक्षक अनिल ने एसीबी जींद को शिकायत दी थी कि उनका सब इंस्पेक्टर पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दी थी। इसमें वह 12 दिसंबर को सोनीपत में महिला आयोग की उपाध्यक्ष के सामने सुनवाई को पहुंचे थे। विवाद को निपटाने के नाम पर सोनिया अग्रवाल के निजी सहायक व चालक कुलबीर ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। 14 दिसंबर, 2024 को आरोपी कुलबीर को हिसार से एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। बाद में सोनिया अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच एसीबी रोहतक की टीम कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चालान (चार्जशीट) सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दाखिल किया गया है। डीएसपी विपिन कादियान ने बताया कि मामले की चार्जशीट तैयार कर अदालत में दाखिल कर दी गई है।