फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Break-ins at three locations in the market; cash and goods stolen.

Sonipat News: स्वच्छता पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में तनु ने मारी बाजी

Thu, 13 Aug 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Break-ins at three locations in the market; cash and goods stolen.
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता छात् - फोटो : Archive
सोनीपत। टीकाराम कन्या कॉलेज में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत युवा जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 40 छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। बीए द्वितीय वर्ष की तनु प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की साक्षी द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की यामिनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

माई भारत के कार्यक्रम समन्वयक हिमांशु ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कंचन, भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. शीतल , एनएसएस की कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिव्या श्री और डॉ. आशा रानी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed