फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bravery award to two brave men of Sonipat, Bindu will lead the tableau on the path of duty

Sonipat News: सोनीपत के दो जांबाजों को वीरता पुरस्कार, कर्तव्य पथ पर बिंदु करेगी झांकी का नेतृत्व

Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bravery award to two brave men of Sonipat, Bindu will lead the tableau on the path of duty
सोनीपत/गोहाना। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में सोनीपत जिले के दो जांबाजों को उनके साहस के लिए वीरता (गैलेंट्री) अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दोनों जांबाज दिल्ली में बतौर निरीक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें गोहाना के गांव बुटाना निवासी विक्रम सांगवान तो दूसरे खरखौदा के गांव हलालपुर निवासी विक्रम दहिया हैं। दोनों जांबाज 2008 बैच के हैं। इनके अलावा भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय की छात्रा बिंदु राजपथ पर पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


गोहाना के गांव बुटाना निवासी विक्रम सांगवान दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ में बतौर निरीक्षक कार्यरत हैं।18 मई, 2022 को नीरज बवाना गैंग के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। इस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। घायल होने के बावजूद उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए क्रॉस फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारते हुए काबू कर लिया था। उनकी इस वीरता के लिए उनका नाम पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया। विक्रम का पदक के लिए चयन होने पर उसके गांव और परिवार के लोग खुश हैं।
विज्ञापन

शार्प शूटरों को काबू कर बरामद किए थे हथियार
खरखौदा के गांव हलालपुर निवासी विक्रम दहिया दिल्ली पुलिस में बतौर निरीक्षक पटेल नगर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे है। उन्होंने 19 अक्तूबर, 2022 को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों को काबू कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए थे। इस साहसिक कार्य के लिए उनका नाम वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हें दिया जाता है वीरता पुरस्कार :
देश के लिए अपनी सेवाएं देने वाले सैनिक, पुलिस बल, होम गार्ड व सुरक्षा में जुटे अन्य लोगों को उनकी वीरता व बलिदान के लिए वीरता पुरस्कार दिया जाता है। अपनी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले जांबाजों को हर साल वीरता पुरस्कार से नवाजा जाता है।

यांत्रिक इंजीनियर के किरदार में नजर आएंगी बिंदु
गोहाना के गांव मोई माजरी निवासी बिंदु दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में एक यांत्रिक इंजीनियर के किरदार में नजर आएंगी। बिंदु बीपीएस महिला विवि में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, साथ ही सामाजिक संस्था यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। फाउंडेशन की राष्ट्रीय सलाहकार कोमल शर्मा ने बताया कि बिंदु के अलावा फाउंडेशन के संस्थापक योगेश चौधरी और नौ सदस्य गणतंत्र दिवस परेड के लिए विभिन्न मंत्रालयों की ओर से चयनित हुए हैं। बिंदु का चयन वंदे भारत उत्सव कार्यक्रम से हुआ। इस उपलब्धि के लिए बिंदु को उसके दादा रामनिवास शर्मा, पिता मनोज व माता संतोष ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed