{"_id":"675f344bea40d03299085514","slug":"boxers-were-made-aware-about-drug-abuse-in-the-academy-sonipat-news-c-197-1-snp1007-129293-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अकादमी में मुक्केबाजों को किया नशे के खिलाफ जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अकादमी में मुक्केबाजों को किया नशे के खिलाफ जागरूक
Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में मुक्केबाज नशे के खिलाफ शपथ लेते ह
सोनीपत। खंदराई मोड़ स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में मुक्केबाजों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मुक्केबाजों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मुक्केबाजों ने शपथ ली कि वह स्वयं और अपने आसपास लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।
प्रशिक्षक एवं जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव नवीन हुड्डा ने बताया कि रविवार को मुक्केबाजों को अकादमी में नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। मुक्केबाजों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि वह स्वयं तो नशे से दूर रहे, साथ ही अपने आस पास में भी किसी भी प्रकार का नशा करने वाले व्यक्ति को समझाएं। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे के विपरीत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करके प्रदेश व देश का नाम रोशन करना चाहिए। हम युवा को किसी भी प्रकार के नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करें। युवा पीढ़ी देश का भविष्य होती है। आज के समय में युवा अपने आप को आधुनिक दिखाने के लिए नशे का सहारा ले लेते हैं, जो कि बाद में उनके भविष्य काे बर्बाद कर देता है। खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार का नशा विष के समान होता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अकादमी में नशे से दूर रहने व आसपास के लोगों काे भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। नशे की लत लगने के बाद युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रदेश का युवा नशे की गर्त में जा रहा है। मुक्केबाजों ने शपथ ली कि वह स्वयं और अपने आसपास लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षक सोमबीर फोगाट, विजय शर्मा, विकास के साथ मुक्केबाज हार्दिक, ईशिका, आर्यन, हर्ष सहरावत अनित, शुभम, प्रिंस, आरजू, अमन, मनीष, योगेश्वर, ध्रुव, सोहित, कार्तिक व यश और मुक्केबाज मौजूद रहे।