फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Boxers from the district dominated the boxing competition, won eight medals including two gold.

Sonipat News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाए जिले के मुक्केबाज, दो स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

Sat, 31 Aug 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Boxers from the district dominated the boxing competition, won eight medals including two gold.
सोनीपत के गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई प्र
सोनीपत/गोहाना। खेलो इंडिया आरईसी जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाजों ने आठ पदक जीतकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 22 से 30 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई थी। जिसमें मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

गोहाना के खंदराई मोड स्थित जय बालाजी बॉक्सिंंग अकादमी के पांच मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पांच पदक जीते हैं। प्रशिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि गांव महमूदपुर निवासी आरजू मान ने प्रतियाेगिता सीनियर आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। युवा आयु वर्ग में चंचल ने व गरिमा ने किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उन्होंने बताया कि आलोक मोर ने प्रतियोगिता के 55 किलो भार वर्ग में व गोलू ने 92 किलो भार वर्ग से अधिक में कांस्य पदक जीता है। अब मुक्केबाज राष्ट्रीय स्तर पर अपने पंच का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

गोहाना के सोनीपत रोड स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब के तीन मुक्केबाजों ने पदक स्वर्ण व दो रजत पदक जीते हैं। प्रशिक्षक विकास मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में गांव खेड़ी दमकन निवासी निखिल देशवाल ने 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता हैं। निखिल ने फाइनल मुकाबले में हिमाचल के वेदांत को 5-0 से हराया। उन्होंने बताया कि 85 किलो भार वर्ग में खेलते हुए प्रिंस व सिद्धार्थ ने 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता को 3100, रजत पदक को 2500 व कांस्य को 2000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया है। पदक विजेता मुक्केबाज राष्ट्रीय स्तर के लिए अक्टूबर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed