{"_id":"673fbc9a631fd69e1d02ca04","slug":"boom-boom-smashers-team-won-the-volleyball-league-by-a-margin-of-2-1-sonipat-news-c-197-1-snp1008-128099-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बूम-बूम स्मैशर्स टीम ने 2-1 के अंतर से जीती वॉलीबाॅल लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बूम-बूम स्मैशर्स टीम ने 2-1 के अंतर से जीती वॉलीबाॅल लीग
Fri, 22 Nov 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. डॉ. अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में वार्षिक वालीबॉल लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच टीमों कोर्ट चैंपियंस, रेजिंग बुल्स, माइटी मावेरिक्स, ब्लॉकबस्टर्स व बूम-बूम स्मैशर्स के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 10 दिनों चली प्रतिस्पर्धा के अंतिम दिन बूम-बूम स्मैशर्स व रेजिंग बुल्स टीम ने भाग लिया।
कुलपति प्रो. डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में बूम बूम स्मैशर्स टीम ने 2-1 के अंतर से अपनी जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। बूम-बूम स्मैशर्स टीम से पंकज कुमार को लीग के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया। कौशिक कुमार को अद्वितीय रक्षात्मक खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ लिबरो पुरस्कार से नवाजा गया। कुलपति अर्चना मिश्रा ने विजेता टीम को सम्मानित कर खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजय कुमार, अकादमिक अफेयर्स के डीन प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे।