Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of a labourer who had gone to drink alcohol with his companions found in a Yamuna ravine

Sonipat News: साथियों के साथ शराब पीने गए मजदूर का यमुना की खाई में मिला शव

Thu, 12 Nov 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Body of a labourer who had gone to drink alcohol with his companions found in a Yamuna ravine
- शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
विज्ञापन

- गढ़ मिरकपुर के निकट जाजल टोंकी गांव का था संजय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव गढ़ मिकरपुर के निकट यमुना बांध के पास खाई में गांव जाजल टोंकी निवासी संजय (42) शव मिला है। वह दोस्तों के साथ बांध के पास खाई में शराब पीने गए थे। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को जाजल टोंकी निवासी संजय मेहनत मजदूरी करते थे। अपने दो-तीन साथियों के साथ बांध के पास शराब पीने गए थे। मंगलवार शाम को उनका शव खाई में पड़ा मिला। सूचना पर बहालगढ़ थाना प्रभारी संजय टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। शव पर चोट के निशान नहीं थे। बताया जा रहा है कि तलाश के दौरान संजय अपने साथी के साथ खाई में नशे की हालत में मिले थे। दोस्त के परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए, लेकिन संजय का वजन अधिक होने और उसे उठाने में परेशानी होने के कारण वह उसे वहां से नहीं ले जा सके। इसके बाद उन्होंने संजय के घर पर सूचना दी। जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो संजय मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन


पैर ऊंचाई की तरफ और सिर खाई की ओर था
खाई में संजय का शव उल्टा पड़ा था। उनके पैर ऊंचाई और सिर खाई की ओर था। नागरिक अस्पताल में बुधवार को मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों का प्राथमिक आकलन है संजय के उल्टा पड़े होने के कारण कुछ खाने का सामान गले में फंस गया होगा, जिससे उनकी मौत हुई। हालांकि, इसकी अभी अंतिम पुष्टि नहीं है। संजय के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
वर्जन
संजय के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन कादयान, एसीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed