फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BLOs will have to send voters' details within two days.

Sonipat News: बीएलओ को दो दिन में भेजना होगा मतदाताओं का विवरण

Wed, 24 Sep 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
BLOs will have to send voters' details within two days.
खरखौदा। बीएलओ और सुपरवाइजरों को एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में मैप किए गए मतदाताओं का विवरण गूगल फार्म के माध्यम से दो दिन के भीतर भरवाकर भेजें। अगर इसमें लापरवाही मिली तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी सुपरवाइजर अपने-अपने बीएलओ की विशेष निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हार्ड कॉपी स्वीकार की जाएगी जो टाइपिंग करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

सभी बीएलओ की रिपोर्टिंग केवल ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी के रूप में ही मान्य होगी। निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित दो दिन की अवधि में कार्य पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने आगाह किया कि यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित है इसलिए इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गूगल फार्म अथवा एक्सेल शीट की सॉफ्ट कापी समय पर कार्यालय में भेजना अनिवार्य है ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्य को सही समय पर अंतिम रूप दिया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि शिथिल रवैया अपनाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed