फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP's thinking is to destroy the democratic system itself: Brijendra Singh

भाजपा की सोच लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही खत्म करना : बृजेंद्र सिंह

Tue, 09 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP's thinking is to destroy the democratic system itself: Brijendra Singh
फोटो 27: सोनीपत के बरोदा हलके के एक गांव में पहुंची सद्भाव यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्र
गोहाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सद्भाव यात्रा बरोदा हलके के गांव जागसी पहुंची। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एक-दूसरे के प्रति आपसी सद्भाव ही हमारी असली ताकत है। इस यात्रा का मूल उद्देश्य आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना है। पूर्व सांसद ने हुड्डावाला, गंगाना, बुटाना और बरोदा में लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सिर्फ नारों में ही सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। कभी भी सबको साथ लेकर राजनीति नहीं करती।सार्वजनिक मंच से भी भाजपा के नेता सबको साथ लेकर चलने को नहीं कहते। भाजपा एक देश-एक चुनाव की बात भी इसलिए करती है ताकि चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़े।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं के लिए रोजगार है नहीं और न ही सरकार की कोई इस बारे में योजना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने भाजपा पर भाईचारा को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में बेशक समाज को बांट दिया हो लेकिन समाज का भाईचारा अभी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में प्रदीप चहल, कर्मवीर सूरा, सिकंदर गंगाना, सुरेंद्र मलिक, धर्मवीर खोखर, राजेश मलिक, सुरेंद्र धानक, अमित वाल्मीकि, नरेश सांगवान, अधिवक्ता इंद्र सिंह सहरावत, पवन राठी और नरेश सहरावत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed