फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP's emphasis on penetrating Hooda's stronghold Gohana, Modi will roar at the opposition today

Sonipat News: हुड्डा के गढ़ गोहाना को भेदने पर भाजपा का जोर, आज विपक्ष पर गरजेंगे मोदी

Sat, 18 May 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP's emphasis on penetrating Hooda's stronghold Gohana, Modi will roar at the opposition today
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोहाना में विजय संकल्प रैली कर हुड्डा के गढ़ को भेदने पर जोर देंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-16 के मैदान में होने वाली रैली में सोनीपत लोकसभा के साथ ही रोहतक व करनाल लोकसभा क्षेत्र से भी लोग पीएम को सुनने के लिए जुटेंगे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मोदी का जादू चलने की आस है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद 3:30 बजे गोहाना के सेक्टर-16 में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं को भरोसा है कि मोदी की रैली से सोनीपत व रोहतक में खासा प्रभाव पड़ेगा। मोदी के जरिए भाजपा लगातार हुड्डा के गढ़ को भेदने पर जोर लगा रही है। इसमें कुछ हद तक भाजपा कामयाब भी हुई है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से पिछली बार भाजपा ने जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, सोनीपत में भाजपा लगातार दो बार जीत दर्ज करने के बाद अब हैट्रिक की आस में है। मोदी की इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और विपक्षी भी नजर गड़ाए बैठे हैं। विपक्षी दलों की नजर है कि आखिर मोदी गोहाना में किस विपक्षी नेता पर निशाना साधेंगे या फिर संकेतों में राजनीतिक हमला करेंगे।
विज्ञापन


सोनीपत से भाजपा ने मोहन लाल बड़ौली को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से टक्कर मिल रही है। वहीं, रोहतक में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा फिर से मैदान में हैं, जिनके सामने फिर से कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र हुड्डा चुनौती दे रहे हैं। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर इस क्षेत्र से हुड्डा का वर्चस्व खत्म करने की कोशिश में लगी है। हालांकि बेशक लोकसभा चुनाव में पिछली बार दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में सोनीपत जिले की छह विधानसभा सीट में चार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। गोहाना व बरोदा दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत, रोहतक, जींद व पानीपत के लोगों को साधने का प्रयास

गोहाना से मोदी सोनीपत, रोहतक, जींद व पानीपत के लोगों को साधने का प्रयास करेंगे, साथ ही झज्जर व करनाल के लोग भी रैली में आसानी से पहुंच सकेंगे। मोदी इससे पहले वर्ष 2014 में गोहाना की नई अनाज मंडी व वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मोहाना में रैली कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed