फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP workers, shopkeepers burnt effigies for lapse in Prime Minister's security

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर भाजपा कार्यकर्ताओं, दुकानदारों ने फूंका पुतला

Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP workers, shopkeepers burnt effigies for lapse in Prime Minister's security
ओल्ड डीसी रोड पर पंजाब सरकार का पुतला फूंकते कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदार। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा मेें हुई चूक से रोषित कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदारों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोला और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा मेें चूक को साजिश बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राकेश चोपड़ा के नेतृत्व में दुकानदारों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुतले की शवयात्रा निकाली। ओल्ड डीसी रोड पर पुतले को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। राकेश चोपड़ा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री पाकिस्तान सीमा से कुछ किलोमीटर दूर करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से परिस्थितियां संभालने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि जहां देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हो सकती है, वहां आमजन की सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की होगी। राकेश चोपड़ा ने केंद्र सरकार से सुरक्षा में हुई चूक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। रोषित दुकानदारों से इसे साजिश बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान ललित, शेरसिंह, अमित सैनी, अनू, सतीश, जोनी, ओम, मनोज, विनय, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाते समय हुई सुरक्षा में चूक को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साजिश बताया। रोषित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी साजिश बताया। इस दौरान भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन में सुनीता लोहचब, इंदु संजीव वलेचा, योगेश जठेड़ी, योगश पाल अरोड़ा, सुरेंद्र मदान, हुकम सिंह जोगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय के सामने पंजाब सरकार का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

कांग्रेस कार्यालय के सामने पंजाब सरकार का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Sonipat

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते भाजपा का

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते भाजपा का- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed