फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP workers are getting work done, common people are waiting: MP

भाजपाइयों के हो रहे काम, आमजन को इंतजार : सांसद

Fri, 19 Jun 2026 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are getting work done, common people are waiting: MP
फोटो :06 : सोनीपत में दिशा की बैठक को संबोधित करते सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, साथ में मेयर राजीव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अधिकारियों के समक्ष प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कई बार भाजपाइयों के काम प्राथमिकता से हो जाते हैं जबकि आम नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा। पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित करें। वह वीरवार को जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं योजनाओं से जुड़े 66 एजेंडों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक इंदुराज नरवाल, उपायुक्त नेहा सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल तथा अन्य मौजूद रहे।


दिव्यांगों के लिए अस्पतालों में बने अलग से काउंटर
बैठक में सांसद ने दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अस्पतालों में उनके लिए अलग से काउंटर स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांग देखभाल केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महत्वपूर्ण ट्रेनों का हो सोनीपत में ठहराव

रेलवे सुविधाओं की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इस मुद्दे को वह संसद में उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।


दिव्यांगता प्रमाणपत्र में देरी पर जताई नाराजगी


दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने में हो रही देरी पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में अधिक से अधिक प्रमाणपत्र जारी करने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मेयर राजीव जैन ने भी अधिकारियों से कहा कि बिना ठोस कारण के दिव्यांगजनों को पीजीआई रोहतक रेफर न किया जाए।


हरिद्वार के लिए एसी बस चलाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए
सांसद ने सोनीपत से हरिद्वार तक एसी बस शुरू करने की संभावना पर कार्य करने के लिए कहा। वहीं, पशुपालन विभाग को जिले में पशुओं का बीमा बढ़ाने तथा घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का एक जुलाई से चरणबद्ध उद्घाटन कराने के लिए भी कहा।



मिड-डे मील की गुणवत्ता से न हो समझौता
सांसद ने कहा कि मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed