फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP Vijay Sankalp Rally in Sonipat, CM Nayab Saini taunt on opposition, Congress neither intention nor policy

सोनीपत में भाजपा की विजय संकल्प रैली: सीएम नायब सैनी का विपक्ष पर तंज, कांग्रेस के पास न नीयत और ना ही नीति

Tue, 07 May 2024 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 May 2024 03:04 PM IST
सार

सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करते हुए अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।

विज्ञापन
BJP Vijay Sankalp Rally in Sonipat, CM Nayab Saini taunt on opposition, Congress neither intention nor policy
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न नीयत है और ना ही नीति है। कांग्रेस भाईचारा बिगाड़कर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार में जनता को न पर्याप्त बिजली मिल पा रही थी और ना ही गैस सिलिंडर। भाजपा सरकार ने जनता की परेशानी को दूर किया है। शहर से लेकर गांवों तक पर्याप्त बिजली दी जा रही है। गैस सिलिंडर के लिए अब लाइनों में नहीं लगना पड़ता।

विज्ञापन


मुख्यमत्री मंगलवार को बरोदा हलके के गांव बली ब्राह्मणान में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आने वाली 25 मई को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करते हुए अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।
विज्ञापन


देश के विकास की किसी को चिंता नहीं थी। एक रुपये में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंच रहे थे। भाजपा सरकार ने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है, जिससे मोदी सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, महिपाल ढांडा, योगेश्वर दत्त, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, संतोष अहलावत, शुभकरण चौधरी, जसबीर दोदवा, प्रदीप सांगवान, रामफल चिड़ाना, निशांत छोक्कर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed