फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bjp national chairman jp nadda will come sonipat today

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सोनीपत में पढ़ाएंगे संगठन मजबूती का पाठ

Sat, 19 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bjp national chairman jp nadda will come sonipat today
सोनीपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा पहली बार सोनीपत आएंगे। वह शनिवार को सेक्टर-8 में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण करेंगे। इसके साथ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह संगठन को ज्यादा मजबूत करने का पाठ भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पढ़ाएंगे। भाजपा नेता पिछले कई दिनों से जेपी नड्डा के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शहर में आगमन होगा। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित होगी। इसके अलावा रक्तदान व नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा और चश्मा वितरण किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी समेत अन्य नेता भी शामिल होंगे। राजीव जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। जिसके तहत बूथ स्तर पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोनीपत में एक घंटा रहेंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को सोनीपत में एक घंटा रहेंगे। उनके कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे चलेंगे और सोनीपत में जिला कार्यालय पर शाम 5 बजे पहुंच जाएंगे। उनके यहां तुरंत आते ही प्रदर्शनी दिखाई जाएगी तो 5.05 बजे से दो मिनट के लिए स्वागत होगा तो उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का संबोधन सात मिनट का रहेगा। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगभग 22 मिनट तक बोलेंगे और भाजपा संगठन के साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। 15 मिनट में चश्मा वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप में जाएंगे और उसके बाद 6 बजे वह दिल्ली के लिए वापस निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed