फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP leaders and officials visited Prime Minister's rally venue, trial of helipad today

Sonipat News: प्रधानमंत्री के रैली स्थल का भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने किया दौरा, हेलीपैड का ट्रायल आज

Thu, 16 May 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders and officials visited Prime Minister's rally venue, trial of helipad today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गोहाना में 18 मई को विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पानीपत रोड स्थित रैली स्थल का दौरा किया। इसके बाद गोहाना के विश्राम गृह में बैठक हुई। इसमें भाजपा नेताओं व आला अधिकारियों ने रैली में व्यवस्था बनाने व सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने बताया कि रैली स्थल पर रैली की तैयारियों जोरों से चल रही है। रैली स्थल पर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वीरवार को हेलीपैड का ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली स्थल सोनीपत व जींद के बीच गोहाना में निर्धारित किया गया है। जहां सोनीपत व जींद के लोग पहुंच सके। वहीं रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत सभी बड़े चेहरे पहुंचेंगे। मुख्य स्टेज पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें मुख्य नेता शामिल रहेंगे। रैली स्थल का निरीक्षण करने के दौरान उपायुक्त मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, एसडीएम गोहाना विवेक आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, बलराम कौशिक व अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed