फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP government has not lived up to the expectations of the people: Gurjeet

जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार : गुरजीत

Tue, 09 Dec 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP government has not lived up to the expectations of the people: Gurjeet
फोटो :20: सोनीपत के सुभाष चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सांसद गुरजीत सिंह
सोनीपत। पंजाब में अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जनता में रोष है। प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वह सोमवार को सुभाष चौक के पास पार्टी कार्यालय में 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। औजला ने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन वादों और उम्मीदों के साथ मौजूदा सरकार को सत्ता सौंपी थी वह सभी वादे आज भी अधूरे हैं। बैठक का संचालन शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने किया।
विज्ञापन

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। कांग्रेस हमेशा से जनहित की राजनीति करती आई है और जनता को स्थिर, संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है जो केवल कांग्रेस ही दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को रैली से जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर मलिक, जय भगवान आंतिल, पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र दहिया प्रधान, सतपाल चौहान, प्रदीप गौतम, रणजीत कौशिक, संजय बड़वासनी, शौर्यवीर कादियान, राकेश सौदा, अशोक छाबड़ा, प्रेम नारायण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed