फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riders attacked and injured three students

बाइक सवार हमलावरों ने तीन छात्रों को पीटकर किया घायल

Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riders attacked and injured three students
सोनीपत। बाइक सवार नौ नकाबपोश युवकों ने तीन छात्रों की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा कर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर में सरदारों वाली गली के रहने वाले मुकुल ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। हिंदू विद्यापीठ स्कूल में उनकी परीक्षा चल रही है। वह 19 मार्च को दोपहर परीक्षा देकर बाहर निकला था। वह अपने दोस्तों तरुण व ध्रुव के साथ घर के लिए निकल लिया। जब वह औद्योगिक क्षेत्र फ्लाईओवर पर पहुंचे तो चार बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधे नौ युवकों ने उनको रोकने का प्रयास किया। उनके मुंह पर कपड़ा बंधा देख उन्हें खतरे का आभास हुआ और वह बाइक पर भाग निकले। जब वह बचकर भागने लगे तो करीब एक किलोमीटर पीछा कर हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने तीनों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने उसकी तरफ इशारा कर कहा कि इसको मारना है। इतना कहते ही उन्होंने मुकुल को पीटना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed